सौरव हुए फिर साजिश के शिकार
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2009Posted by
media.face
0 Comments
देश हो या विदेश सौरव गांगुली के क्रिकेट का सफर हमेशा से चुनौतियों से भरा रहा है। लेकिन हमेशा सौरव से चुनौतियां का डटकर सामना किया है और मुंहतोड़ जवाब दिया है। यूं कहें दादा का एक खिलाड़ी के तौर पर, एक कप्तान के तौर पर हमेशा चुनौतियां से चोली-दामन का रिश्ता रहा हो। एकदिवयसीय और टेस्ट से विदाई के बाद अब दादा को आईपीएल से भी किनारा करने की रोटियां पक रही है। जब दादा भारत से दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे तो एक कप्तान की भूमिका को साथ लिए। लेकिन साजिश ने उनका साथ विदेशों में भी नहीं छोड़ा। दरअसल कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी से सौरव गांगुली की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
इसकी खबर की पुष्टि करते हुए टीम के कोच जॉन बुकानन ने कहा कि मैक्कलम टीम के लिए सबसे बेहतर हैं। विरोधियों से बचने के लिए बुकानन से कहा हम कोलकाता के लोगों की नाराजगी समझते हैं लेकिन हमने टीम के हित में फैसला लिया हूं।
ब्रैंडन मैक्कलम न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज हैं। टी-20 फॉर्मेट में अच्छे फिट बैठते हैं। टी-20 में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड मैक्कलम के ही नाम है। शायद इस बड़ा उलटफेर की बुनियाद भारत में ही रची गई होगी। विरोध से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ये शिगूफा छोड़ा गया।
गांगुली की कप्तानी छीनने को टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम हित में बताते हुए कहा कि हर इंसान का एक दौर होता है और उसके बाद उसकी भूमिका बदल जाती है। सौरव अब नई भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन वो भूमिका क्या होगी इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया।
जो भी सौरव देश की जनता के दिलों में हमेशा बने रहेंगे। उन्होंने क्रिकेट को एक नया आयाम दिया है। सौरव से बेहतर कप्तानी पूरी दुनिया ने देखी है और वो एक सफल कप्तान हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)