फिजा की गली में फिर चांद दिखा
सोमवार, 15 जून 2009
चांद और फिजा की खत्म होती प्रेम कहानी में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है। रविवार रात फिजा के घर के बाहर चांद समर्थकों और पुलिस के बीच हंगामा हुआ। चांद के समर्थकों का कहना है कि चांद मोहम्मद ने उन्हें एसएमएस किया था कि फिजा ने उन्हें किडनैप कर लिया है और उन्हें मदद चाहिए।चांद के समर्थकों का आरोप है कि वो उनसे मिलने आए थे लेकिन पुलिस ने उनपर गोलियां चलाईं। जो भी इन सबके बीच चांद और फिजा एक बार फिर साथ हो गए हैं। लेकिन अब चांद से मिलने पहुंचे युवकों ने आरोप लगाया है कि चांद मोहम्मद ने खुद को किडनैप किए जाने का मैसेज किया था। साफ है कि इस लव स्टोरी में ड्रामा अभी भी बाकी है।दरअसल हुआ कुछ यूं कि चांद मोहम्मद उर्फ चंद्रमोहन से कुछ युवक रात में ही उनसे मिलने फिजा के मोहाली वाले घर पर पहुंचे। युवक खुद को चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद के समर्थक बता रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस ने इन्हें रोक लिया। बहस होते-होते बात बढ़ गई और पुलिसकर्मी इन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाने लगे।इसी बीच पुलिस वैन में ही गोली चली और एक लड़के के पैर में जा लगी। घायल लड़के का आरोप है कि एक पुलिसवाले ने इसके पैर में जानबूझकर गोली मारी। दूसरी तरफ पुलिस का इस मामले में कुछ और ही रुख है। पुलिस के मुताबिक युवकों ने पुलिस के साथ हाथापाई की जिसके दौरान गोली चली और युवक घायल हो गया।
मोहाली पुलिस ने फिज़ा के घर पर हुई फायरिंग के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
लेकिन आगे की कहानी इससे भी कहीं ज्यादा दिलचस्प है। इन युवकों का कहना है कि चंद्रमोहन ने इन्हें एक मैसेज किया था। मैसेज में चंद्रमोहन ने कहा था कि फिजा ने उन्हें किडनैप कर लिया है और उन्हें मदद की जरूरत है।पुलिस ने इस पूरे मामले के बाद चांद से भी बयान लेने का मन बना लिया है। इधर रविवार को जब चांद और फिजा चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू हुए थे तो चांद का चेहरा बुझा-बुझा सा दिख रहा था। चांद मोहम्मद ने फिजा से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब वे फिजा को पहले से भी ज्यादा प्यार करेंगे।वहीं फिजा ने कहा कि उन्होंने चांद को माफ करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि चांद के खिलाफ पुलिस में दायर शिकायत को वापस लेने के बारे में भी फिजा ने कहा कि सोचकर बताऊंगी।चांद मोहम्मद ने कहा कि उन्होंने फिजा को तलाक नहीं दिया है। जब उनसे उनके पहले के बयानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सब बयान उन्होंने दबाव में दिए थे।
1 टिप्पणियाँ:
- Arvind Gaurav ने कहा…
-
aajkal fija ka mahaul hi aisa hai ki pata na kab chand dike.... lekin disha to tay hona chahiye, lekin.....
- 16 जून 2009 को 2:52 am बजे
